CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जडौदा जट्ट स्थित माईनर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। हालांकि पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक शव के हाथ पर मनीष गुदा है। देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के किसी भी थाना क्षेत्र से बहकर माइनर में आ गया है। शव की स्थिति देखने से वह कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।