Uttar Pradesh
वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम कौशिक ने प्रियवंदा राणा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त किया
महिला मोर्चा ने भरी हुंकार, तीसरी बार मोदी सरकार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर), पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा की सुपुत्री समाज सेविका प्रियवंदा राणा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति सशक्तिकरण, नारी सम्मान और स्वाभिमान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम की योजनाओं से प्रभावित होकर आज प्रियवंदा राणा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के दो बार प्रधानमंत्री बनने में महिलाओं का विशेष योगदान है और महिला मोर्चा ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुकांर भरते हुए कमर कस ली है।