CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, जिले के सेमली चाचा गांव के ग्रामीणों द्वारा 13 मई को होने वाले मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को भी ग्रामीणों ने गांव में रेली निकाली। वहीं कुछ दिन पहले दिव्यांग ओर बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराने पहुंची टीम को भी खाली हाथ लौटना पड़ा था।

ग्रामीण फौजी की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए गांव के चार युवकों की गिरफ्तारी के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है। इसके पहले भी ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी और बताया था कि जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होेगी वे किसी भी प्रकार के चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। यही वजह थी कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के वोट लेने पहुंची टीम को भी खाली हाथ लौटना पड़ा था। वहीं 13 मई को चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान का भी ग्रामीणों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव में रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।