CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर में उज्जैन से आए एनसीसी अधिकारियों एवं केप्टन वीपी मीणा द्वारा एनसीसी प्रथम वर्ष में चयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। शुक्रवार को आयोजित प्रक्रिया में 47 छात्रा एवं 77 छात्रों ने भाग लिया। चयन के दौरान के जिन छात्र-छात्राओं के शरीर पर टेटू बना हुआ था उन्हें प्रथम स्तर पर ही अयोग्य कर दिया गया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों की फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत सर्वप्रथम उंचाई ली गई एवं रनिंग करवाई गई। फिजिकल टेस्ट में पास छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा एनसीसी अधिकारियों द्वारा ली गई। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का एनसीसी प्रथम वर्ष में चयन किया जाएगा।