शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग  ने शासकीय बालिका सम्प्रेक्षण गृह शहडोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बालिका संम्प्रेक्षण गृह में बालिका को दी जाने वाली सुविधाओ एवं व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास  श्री अखिलेष मिश्रा ने बताया कि जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं अंतर्गत शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह शहडोल संचालित है, जिसमें किशोर न्याय बोर्ड के आदेश अनुसार विधि विवादित बालिकाओं को प्रवेश दिया जाता है। 
संस्था में  निवासरत बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टी ऑडिट(सुरक्षा अंकेक्षण) कराये जाने के निर्देश प्राप्त है, जिसके पालन में जिले में कलेक्टर द्वारा संस्था का सेफ्टी ऑडिट कराये जाने हेतु अनविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में 06 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।