Uttar Pradesh
टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की हुई मौत
परिजनों में मचा कोहराम
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
गागलहेडी | सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती सुविका पुत्री मोतीराम की उस वक्त मौत हो गई जब युवती की स्कूटी टैंकर की चपेट में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती सविता स्कूटी से कही जा रही थी कि अचानक उसकी स्कूटी टैंकर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया कि युवती के परिजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। उधर युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।