CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के बदरवास और कोलारस कस्बे में आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेनापति का दर्जा देते हुए उनमें ऊर्जा का संचार किया
सांसद सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव को लेकर कहा कि महेंद्र अपने पिता राम सिंह दद्दा की पृष्ठभूमि पर चल रहे हैं। भाजपा चुनाव अवश्य जीतेगी। इस दौरान सिंधिया ने उनका साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम कांग्रेस प्रत्याशी बने बैजनाथ सिंह यादव को लेकर कहा कि बैजनाथ पहले भी मेरे दिल के करीब थे। आज भी मेरे दिल के करीब हैं, उन्हें भी बधाई।