CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर डा.अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने अत्यधिक कोहरे, शीत लहर व ठंड के दृष्टिगत सहारनपुर जनपद में संचालित सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 16 जनवरी व 17 जनवरी का  अवकाश घोषित किए जाने के आदेश दिए है। आदेश में कहा गया कि कक्षा 9 और कक्षा 11 की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और उनकी कक्षाएं भौतिक रूप से चलेगी। जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं हो रही है उनका सुचारू पूर्वक संचालन किया जाएगा। समस्त प्राध्यापक, शिक्षक शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासनिक एवं अकादमी कार्य करते रहेंगे। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किए जाने के लिए कहा गया है।