CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

सावन का पवित्र महीना चल रहा है. इस महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करने का खास महत्व होता है. जिसके वजह से इस महीने में भोले के भक्त कावड़ के साथ गंगाजल लाते है और सावन शिवरात्रि पर इस जल को शिवलिंग पर चढ़ाते है. 
इस साल सावन माह की शिवरात्रि 2 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी. ये शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित होती है. इस दिन महादेव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. कहा जाता है कि सावन माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों को महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है.
वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है. भगवान शिव के भक्तों के लिए पूजा करने के लिए ये महीना भी काफी शुभ होता है. लेकिन सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व होता है.  
सावन शिवरात्रि की शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी और इसका समापन 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर होगा. इसलिए सावन माह की शिवरात्रि यानी कावड़ जल 2 अगस्त शुक्रवार को चढ़ाया जाएगा.