श्री अशोकेश्वर महादेव जी की सावन सवारी: बच्चों के संग धूमधाम से निकली पालकी
सवारी का मार्ग: मंदिर से किला रोड तक, किला रोड निवासीयों का सहयोग प्राप्त
शाजापुर, श्री अशोकेश्वर महादेव जी निकले प्रजा का हाल जानने। किला रोड निवासी अनन्य गौरव सोनी व मंदिर के पुजारी जलज ठाकुर ने बताया की सावन के चतुर्थ सोमवार पर भी अशोकेश्वर महादेव की सवारी बड़ी धूमधाम से निकली।
इस बार बच्चो द्वारा निकालने वाली सवारी में नवीन पालकी तैयार करवाई। सवारी में पालकी के आगे छोटे छोटे बच्चे ढोल और ताशो, तो कुछ बच्चे भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। वही कुछ बच्चे निर्धारित वेशभूषा में बाबा की पालकी उठाए चल रहे थे। बच्चों के द्वारा लगाए जा रहे बोल बम बोल बम के उदगोष की गूंज पूरे मार्ग पर सभी रहवासियों और निकलने वाली जनता का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे । वही यह दृश्य देखने वाले हर श्रद्धालु ने मन से बच्चों द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। व बाबा का आशीर्वाद लिया।
इस बार सवारी का मार्ग मंदिर से किला रोड, धान मंडी, वजीरपुरा, बालवीर हनुमान, कंश चौराहा, सोमवारिया बाजार, बड़ा चौक, छोटा चौक, किला रोड होते हुए मंदिर पर आरती के साथ पूर्ण हुई। सवारी में मुख्य रूप से तेजस्व ठाकुर, आरव उदासी, मिहीर ठाकुर, राज देवतवाल, सुरेश देवातवाल, हार्दिक जोशी रुद्र ठाकुर, मोहित देवातवाल, लवेश पांचाल, अनमोल उदासी, अथर्व देवातवाल, देवेंद्र पांचाल, कुणाल देवातवाल, सार्थक सोनी, आशीष पांचाल, पार्थ सोनी, सिद्धार्थ शर्मा, लक्ष्य शर्मा, सिद्धांत उदासी, प्रयास पंड्या,रूद्र सोनी, देवांश जोशी, हर्षित देवातवाल, राघव अग्रवाल, रितिक देवातवाल, अर्जुन, पांचाल आदि किला रोड निवासीयो का सहयोग प्राप्त होता है।