CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ डा जेम्स बैक के निर्देशन एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रीता चटर्जी एवं सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव के सानिध्य में विकृति बचाओ शिविर(POD) का आयोजन जिला अस्पताल आयुष बिंग कुष्ठ कार्यालय  में  किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला द्वारा राष्ट्रपिता मह महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवम माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में डॉ रजनीश गांगरा द्वारा 19 मरीज का परीक्षण किया गया तीन मरीजों को एमसीआर चप्पल प्रदान की गई।एक मरीज को विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर रेफर किया। सर्जरी के लिए, एक नए कुष्ठ रोगी की पहचान कर इलाज चालू किया गया।  डॉ रजनीश गांगरा द्वारा सभी मरीजों को आंखों की हाथों की एवं पैरों की विकृति से बचने के लिए विशेष आधुनिक व्यायाम बताए गए एवं जल तेल उपचार पद्धति को किस तरीके से करना चाहिए, उसके बारे में विस्तार से बताया गया।

डॉ विशाल शुक्ला द्वारा  सभी मरीजों को नियमित रूप से दवाई खाने एवं जलतेल उपचार पद्धति के महत्व के बारे में बताया एवं उनके द्वारा सभी मरीजों को टब एवं स्टूल वितरण किए गए।
शिविर में डॉ प्रियंका तरण डॉ प्रीति ठाकुर जीपी अहीरवाल के आर पांडे की उपस्थिति रही जिनके द्वारा मरीजो को हर महीने डॉक्टर को दिखाने की एवं अन्य विशेष सलाह दी गई।