CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, जिले में एक पखवाड़े के दौरान सिलसिलेवार हुई हत्याओं से सतना दहल उठा है।वहीं जिले में करीब 15 दिन के दरमियान आधा दर्जन हुई हत्याओं को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।    गौरतलब हो कि जिले में माह मई जून से हत्याओं का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। औसतन दो व तीन दिन के अंतराल में हर रोज एक हत्या हो रही है।अभी यह सिलसिला थमा नहीं है। साल का मई जून महीना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। इस तरह की सिलसिलेवार घटनाएं जिले में कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विगत 15 दिनों में सिलसिलेवार आधा दर्जन हुई निर्मम हत्याओं को लेकर अब जिले की कानून व्यवस्था पर प्रश्रचिन्ह खड़ा होने लगा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि जिले के साथ-साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त एवं पस्त हो गयी है। जिले में अपराधी और माफिया का विस्तार हो चुका है। कई जगह खुलेआम अपराध हो रहे तो कई जगह माफियाओं का बोलबाला है।वही आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। यही कारण है कि आरोपियों में अब पुलिस का डर नहीं रह गया है। लिहाजा बेखौफ होकर आरोपी घटना को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी अंधी हत्याओं को सुलझाने का दावा कर रही है, किन्तु सवाल उठ रहा है कि हत्या का यह सिलसिला कब थमेगा.....?