CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS

सतना, सतना शहर के सबसे बड़े अग्रणी महाविद्यालय शासकीय स्व. स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिग्री कॉलेज सतना मैं विगत दिवस एक वीडियो वायरल हुआ जो कैंपस के अंदर का था उस वीडियो ने सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ लोगों ने शिक्षा मन्दिर महाविद्यालय प्रबंधन पर सवाल भी उठाये जो की अशोभनीय है शिक्षा के मंदिर में यह सब करना अमर्यादित है साथ ही एनएसयूआई ने भी महाविद्यालय प्रबंधन को जानकारी के साथ सोपे ज्ञापन एवं कार्यवाही की माँग।

जिसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने नोटिस जारी कर अनुशासनहीनता करने वाले लोगों विद्यार्थियों को महाविद्यालय से निष्कासित कर अुनसाणात्मक कार्यवाही करने को कहा साथ ही प्राचार्य ने नोटिस के माध्यम से यह भी कहा कि अगर किसी तरह की दोबारा इस तरह की पुनरावृत्ति होती है तो प्रशासनिक कार्यवाही के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

एनएसयूआइ छात्र नेता गौरव सिंह जाखी ने कहा:
छात्र पढ़ाई छोड़कर महाविद्यालय को डांस का बार बना रहे हैं वही लड़का कॉलेज में पढ़ता भी नही है व्यू बढ़ाने के चक्कर में महाविद्यालय में वीडियो बनाने आए थे मुझे आपके नाचने से कोई दिक्कत नही है परंतु असलील वीडियो परिषर के अंदर बनाना अपराधिक श्रेणी में आया है प्रबंधन से बात हुई नोटिस निकाला गया है,और लडको के माता पिता को भी बुलाया गया है।

सतना पूर्व विद्यार्थी विकास द्विवेदी ने कहा:
महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है ऐसा कार्य अशोभनीय है प्रबंधन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए एवं ऐसे विद्यार्थियों को महाविद्यालय से निष्कासित करना चाहिए।