ग्राम पंचायत आसलपुर में सरपंच विमला देवी ने पंचायत भवन में किया पदभार ग्रहण
ग्रामीणों की मौजूदगी में संभाली जिम्मेदारी, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की जताई उम्मीद
गौरव पारीक। सिटी चीफ
जयपुर (आसलपुर), ग्राम पंचायत आसलपुर की नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी के साथ में रामपाल बभोबोरीया ने पंचायत भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पंचायत भवन में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सरपंच विमला देवी का स्वागत किया उन के साथ में ग्राम पंचायत आसलपुर की की नवगठित कार्यकारिणी सदस्य छितर मल कुमावत उपसरपंच वार्ड पंच सुमन कुमावत कमलेश मार्बल भीमाराम कुमावत मोनिका कुमावत रमेश चंद कुमावत चेतन कुमावत चंद्रकांता कुमावत ममता देवी सज्जन सिंह परीक्षित कुमार सिंह सीता देवी मंजू कुमारी भीतरमल कुमावत सहित नोरंती देवी कुमावत महावीर सिंह उमाशंकर वर्मा वार्ड पंच मौजूद रहे
तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।
सरपंच विमला देवी ने ग्राम पंचायत के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड