CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार के अभिव्यक्ति स्थल पर सरपंच संघ ने अपनी विभिन्न माँगो को लेकर मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौपा, जिले से आये सैकडो की संख्या मे सरपंच कोर्ट रोड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर एकत्रित हुए, जहाँ इन्होने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा, सरपंच संघ के मोहन कन्नौज ने बताया कि ग्राम पंचायतो को 15 वे वित्त आयोग की राशी वर्ष मे दो से चार भागो मे प्रदान की जाती है, जिससे ग्राम पंचायतो मे निर्माण कार्य करने मे परेशानी आती है, यह राशी एक मुश्त सौपी जाये, 15 वित्त आयोग के अंर्तगर्त निर्माण कार्य हेतू कुल राशी का पक्के निर्माण कार्य पर 40 प्रतिशत एवं स्वच्छता पर 60 प्रतिशत का प्रावधान होने पर निर्माण कार्य करने मे असुविधा होती है, इसका निराकरण किया जाये. मुरम का प्रावधान खत्म कर देने पर गाँव की छोटी मोटी समस्याओ का निराकरण पंचायत द्वारा नही हो पाता, इस हेतू आवश्यक प्रावधान किये जाये . रोजगार गारंटी मे भी मजदूरी की राशी समय पर नही आती, खेत सडक का कार्य भी बंद है इसे भी शुरु किया जाये . सरपंचो का मानदेय 4250 रुपये से बढाकर 15000 रुपये किया जाये, इन सभी माँगो को लेकर सरपंच संघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम डाँ. मोहन यादव से माँग की है. इस दौरान शिवराम मुवेल, जुवानसिंह, शर्मिला, राकेश डावर, मोहन कन्नौज, हीरालाल चौहान, मोतीलाल राणा, ललिता रावत, सुनिता, राधेश्याम पटेल, कैलाश पडियार मौजूद रहे.