सारंगपुर पुलिस ने झुग्गी बस्ती में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ
सारंगपुर, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत आज थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा तारागंज बल्डी स्थित लोहा पीटा समाज की झुग्गी बस्ती में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक दीपक परमार ने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज की सुख-शांति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में थाना सारंगपुर से आरक्षक बृजेश देसाई, आरक्षक मुकेश, महिला आरक्षक दीपिका सहित लोहा पीटा समाज के झुग्गीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सारंगपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सके।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड