एमपी के शाजापुर में जन भागीदारी से कॉलेज में लगेंगे पौधे
सुरक्षा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम, 2024 में होना है नैक मूल्यांकन
Curated by - BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शहर के पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा सितंबर 2024 में मूल्यांकन किया जाना है। इसके पहले नैक की टीम द्वारा 2019 में महाविद्यालय का निरीक्षण किया था। टीम द्वारा विभिन्न विभागों का भौतिक व स्थलीय मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए महाविद्यालय में तैयारियां शुरू हो गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरकेएस राठौर ने बताया कि नैक के मूल्यांकन में सुविधाएं देखी जाती है और उसी आधार पर मूल्यांकन होता है। महाविद्यालय की बिल्डिंग 55 साल पुरानी है इसे भी रिनोवेट किया जाएगा। रिनोवेट के तहत ही महाविद्यालय के मेन गेट से बिल्डिंग तक पौधे लगाएं जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए स्टाफ के सहयोग से 32 ट्री गार्ड खरीदे गए हैं। पौधे लगाएं जाने से महाविद्यालय में सुंदरता और हरियाली बढ़ेगी। नैक के मूल्यांकन को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय में कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा नैक टीम द्वारा महाविद्यालय में अध्ययन की गुणवत्ता, छात्र छात्राओं की योग्यता एवं पुरातन छात्रों से सुझाव आदि के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। नैक टीम भौतिक और स्थलीय सत्यापन के साथ विभिन्न विभागों के अभिलेखों के रख रखाव व आनलाइन सिस्टम को भी देखेगा।