सांवरिया फायर व क्रैकर्स का गोदाम किया सील
क्षमता से अधिक पटाखे मिले, मालिक के विरूद्ध भी होगी कार्रवाई
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शहर में शहरी हाईवे पर फूल खेड़ी हनुमान मंदिर के सामने स्थित सांवरिया फायर वर्क्स पटाखा गोडाउन को शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया।
हरदा में हुए हादसे के बाद बुधवार को इस गोडाउन का एसडीएम, एसडीओपी एवं तहसीलदार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने निरीक्षण कर पंचनामा बनाया था। इस गोडाउन में अनुमति से ज्यादा माल भरा हुआ मिला था। तहसीलदार मधु नायक ने बताया कि फूलखेड़ी हनुमान मंदिर स्थित सांवरिया फायर वर्क्स को सील करने की कार्रवाई की गई। गोडाउन में बड़ी मात्रा में पटाखा भरे हुए थे। लायसेंस में तय मात्रा से ज्यादा माल होने पर इसे सील किया गया है। प्रशासन द्वारा मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। गिरवर रोड स्थित पटाखा दुकान का भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर पंचनामा बनाया, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई, जहां से जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड