संस्कार भारती की ओर से पहलगाम में मारे गए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया गया
पहलगाम हमला कायराना और भारतीय सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास करने वाला है : डॉक्टर लोकेश वत्स
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, संस्कार भारती सहारनपुर विभाग की एक बैठक संत नगर देवबंद में आयोजित हुई। जिसमें पहलगाम में मारे गए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में शोक व्यक्त करते हुए विभाग संयोजक डॉक्टर लोकेश वत्स ने कहा पहलगाम हमला कायराना और भारतीय सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास करने वाला है। कश्मीर की आर्थिक स्थिति को गर्त में ले जाने वाला है। उन्होंने भारत सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जिला अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने सरकार से मांग की कि आतंक को बढ़ावा देने वाले देश हो या लोग कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कोषाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पहलगाम हमला मानवता को आतंकवाद की चुनौती है, जिस पर कठोर कार्रवाई करके उत्तर देना आवश्यक है। इस अवसर पर महासचिव स्तुति शर्मा, नरेंद्र कुमार, चारू शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, सुरेश चंद शर्मा, मन कुमार आदि उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड