प्रयागराज महाकुंभ में आगंतुक श्रद्धालुओं की मानवसेवा में संजय सत्येन्द्र पाठक का श्रेष्ठ योगदान
स्वादिष्ट भोजन शुद्ध पेयजल चाय काफी दवाएं ठहरने के इंतजाम से संतुष्ट हुये श्रद्धालु गण
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEफ
कटनी, प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के लिये आने जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के सडक पर भयावह जाम में फंसने के कारण भोजन पानी की व्यवस्था के लिये विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री संजय सत्येंद्र पाठक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में मानवसेवा का वीणा उठाया गया तथा आज सोमवार को सायना स्कूल के बायपास गेट पर टेंट लगाकर निशुल्क स्वादिष्टभोजन की समुचित व्यवस्था की गई। प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौटने वाले व जाने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सायना स्कूल बाईपास गेट के समीप विराट रूप से शुद्ध पेयजल भोजन दवाएं की व्यवस्था की गयी थी। हजारों महिलाओं बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण कर कटनी नगर में श्री पाठक के मानवसेवा के इस अनूठे कार्य की सराहना की।सायना स्कूल में
महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए सायना स्कूल में सुलभ शौचालय एवं ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई।
भोजन के अलावा बच्चों को चिप्स ट्रॉफी शुद्ध पेयजल चाय कॉफी का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक द्बारा मानव सेवा के लिये इसके पहले भी कोराना काल में पीडितजनों का भरपूर सहयोग किया गया।
इस मानवसेवा कार्य में प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक उनके सुपुत्र
यश पाठक सहित उनके सहयोगी के रूप मे गुड्डा जैन, मनीष पाठक नगर निगम अध्यक्ष, आशीष पाठक, दीपक जैन, मनोज तिवारी,अनुज तिवारी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, वरुण गौतम,रिजूल भसीन, अभिषेक खरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की।
विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिए संजय सत्येंद्र पाठक एवं उनके पुत्र यश पाठक की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड