CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिले में रेत माफिया हो या भूमाफिया जिला प्रशासन के हीलाहवाली वाली कार्यवाही के चलते मिली माफियाओ को शह है और जिसकी बदौलत आज जिले की कानून ब्यवस्था तारतार हो रही है, जबकि यह वही जिला जहा अभी साल भर नहीं बीता है जिले में दो - दो सरकारी अफसरों की हत्या कर दी गई, बावजूद कानून का खौफ पुलिस अपराधियों माफियाओ पर नहीं बना पाई, वो अब सिंडिकेट गिरोह बनाकर जिले में दहशतगर्दी फैला रहे है, हाल यह है की अब तो लोगों का भी कहना है कि पुलिस की मिली भगत से यह सारा काला कारोबार चल रहा है। अब ब्यौहारी विधायक के साले पर रेत माफियो ने जानलेवा हमला कर युवक को बेरहमी से पीट दिया, तो आम जनता की क्या बकत, हालही में भूमाफिया सुभम, अभिषेक सहित 4 - 5 लोगो ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार पर इस लिए राइफल तानी की माफिया का समाचार लिखता है यह वारदात भी थाना कोतवाली से महज चंद मिनट की दूरी की है लेकिन आरोपी खुले आम घूमते है और वारदात को अंजाम देते है l अगर समय रहते पुलिस प्रशासन नींद से नहीं जाएगा तो जिला मुख्यालय में ही माफिया खूनी खेल कहते हुए न जाने किसको मौत के घाट उतार देंगे l 
केस नंबर 1 
जिले में गुरूवार एक बार फिर देवलौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत खूनी खेल खेला गया l इस बार माफियाओ ने सुखाड़ गांव में रेत ठेकेदार मेसर्स सहकार ग्लोबल कम्पनी के कर्मचारियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। सुखाड़ गांव में चेक पोस्ट रेत कंपनी के द्वारा बनाया गया है, जहां कई वाहनों में भरकर 30 -35 बदमाश पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों से जबरन हफ्ता महीना पैसे की मांग करने लगे, जब रेत कंपनी के कर्मचारियों ने पैसे देने से मना किया तो चेक पोस्ट में तोड़फोड़ की एवं कंपनी के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी, कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो सुनियोजित तरीके से ठेका कम्पनी कर्मचारियों अधमरा तक मारपीट करते हुए बदमाश फरार हो गए । पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, रेत ठेका कम्पनी के जीएम विपुल ने हमलावरों की नामजद शिकायत देवलोद थाने में की हैं. जिनमे प्रांजल वैश्य निवासी बुढ़वा, विवेक वैश्य निवासी बुढ़वा, प्रदीप वैश्य निवासी बुढ़वा, नीरज द्विवेदी निवासी बुढ़वा, नीरज कुकू, विक्कु उर्फ़ अंकुर निवासी सतनी, छोटू सिंह निवासी सतनी, पिंटू सिंह निवासी सतनी, अवरेश सिंह गहरवार, बिरजेन्द्र वैश्य, रिशु सिंह, मृगेंद्र सिंह के साथ अन्य लगभग 30 अन्य लोग और जो बुढ़वा और सतनी के निवासी के शामिल थे l 

वही घायलों में मेसर्स सहकार ग्लोबल कम्पनी के महेंद्र सिंह जादौन पिता नरेंद्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह राजावत पिता बुद्धसेन, जीतेन्द्र कुमार मिश्रा पिता राम मुनि मिश्रा, रविंद्र तिवारी पिता राम कृपाल तिवारी, सचिन सिंह पिता भूपेंद्र सिंह है जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है l 

केस नंबर 2  
पिट गया विधायक का साल..... 
ब्योहारी थाना क्षेत्र मे रेत माफियाओ द्वारा क्षेत्रीय विधायक के साले के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना ब्योहारी थाने मे दर्ज कराई गयीं हैं। वहीं इस घटना के बाद यह बात भी सामने आ रही हैं कि ब्योहारी थाना क्षेत्र मे यह अवैध कारोबार पुलिस की मिली भगत से चल रहा हैं। इस संबंध मे प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमले में घायल क्षेत्रीय विधायक शरद कोल का साला प्रदीप कोल पिता बैजनाथ कोल 28 वर्ष, रसपुर थाना ब्योहारी है मामले में विवाद की दो वजह सामने आई है जिसमे रास्ता को लेकर उपजा विविड तो वही ज्यादातर लोगो का कहना है रेत परिवहन को लेकर उनके साथ अन्य ग्रामीणों द्वारा आरोपी योगेंश चतुर्वेदी, पवन सिंह, मुकेस चतुर्वेदी, सत्यम चतुर्वेदी रेत माफियो को यह कहा गया कि उनके द्वारा हमारे गाँव से दिनों रात रेत से लदे वाहन को लेकर जाया जाता हैं, जिस कारण हमारे गाँव की सड़क खराब होती जा रही हैं। इसी बात को लेकर रेत माफियाओ द्वारा ग्रामीणों के ऊपर हमला करने के लिए बन्दूक निकाल ली गयी। जिसे देख कई ग्रामीण भाग गए, जबकि विधायक के साले प्रदीप को माफियाओ ने पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे प्रदीप को गंभीर चोट पहुंची है उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद चारो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

केस नंबर 3   
रेत माफिया ने सरपंच से की बदसलूकी.... 
कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कोयलारी मुड़ना नदी से दिनदहाड़े अवैध रुप से रेत निकल जा रही थी, जिसका विरोध गांव की सरपंच कमलेश्वरी धुर्वे ने किया तो रेत निकाल रहे लोगों के द्वारा सरपंच के साथ बदसुलूकी की गई है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, सरपंच ने गांव की नदी से अवैध रेत निकालने को लेकर माफियाओं को मना किया लेकिन सरपंच की बात नहीं मानी गई,इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और तीखी नोंक झोंक हुई है। सरपंच ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

केस नंबर 4 
रेत माफिया ने की थी पटवारी की हत्या
जिले में माफिया का आतंक इतना जायदा बढ़ गया है कि सोन की सुनहरी रेत की खातिर खूनी खेल खेलने से बाज नहीं आ रहे है पिछले साल 25 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील में रेत माफिया ने हत्या कर दी थी। राजस्व विभाग के पटवारी 40 वर्षीय प्रसन्न सिंह की कथित तौर पर तत्कालीन कलेक्टर के मौखिक आदेश पर आधी रात खनन देखने गए थे l अब 38 साल की गुंजा सिंह पटवारी की विधवा हैं, आज हाई कोर्ट में इंसाफ की जंग लड़ रही है हालही में हाईकोर्ट ने रवि प्रकाश कोल एसडीओपी को मामले फटकार लगाई थी l लेकिन एसडीओपी आज भी माफिया को काबू करने में फेल है l  गौरतलब होकि अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल रिटायर्ड फौजी थे। 2018 में फौज की नौकरी से रिटायर होकर पटवारी बने थे। तब से शहडोल जिले में ही पोस्टेड थे। अपने घर के इकलौते चिराग थे। शुरुआती 24 घंटे में कलेक्टर वंदना वैद्य और एसपी कुमार प्रतीक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे तो उन पर भी सवाल उठे थे। 

केस नंबर 5         
दरोगा को ट्रेक्टर से कुचला....
इसी साल मई में माफिया ने रेत के खेल में बड़ी वरदातको अंजाम दिया l ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली गांव में अवैध रेत खनन किया जा रहा है मिली जानकारी के बाद कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां, रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के लिए महेंद्र बागरी ने इशारा किया, लेकिन उनके कहने पर भी ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका. चालक ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली महेंद्र बागरी पर चढ़ा दी. कुचले जाने से महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उन्हें कुचल कर चालक ट्रैक्टर ले कर फरार हो गया l इस मामले में सीएम से परिजनों को एक करोड़ की राहत राशि मिली लेकिन एएसआई वापस नहीं आ सकता l

प्रतिक्रिया

हमारे कर्मचारी चेक पोस्ट में थे, पहले पैसे मांगे फिर फायर किया जब हम सभी जुटे तो अचानक 4 बोलेरो,  काले और लाल रंग दो स्कार्पियो में 30 - 35 लोगो ने हमला कर दिया हमारे 5 कर्मचारी बेहद गंभीर स्थिति में है 6 सामान्य घायल है l हमने थाने में अवैध खनन को लेकर माफियाओ की शिकायत कई बार की है l 
विपुल दुबे, जीएम, मेसर्स सहकार ग्लोबल  (रेत ठेका कम्पनी, शहडोल)

प्रशासनिक प्रतिक्रिया.....

घटना में रेत कंपनी के कर्मचारी घायल हुए हैं, पांच लोगों को चोट पहुंची है, कुछ लोगो का उपचार शहडोल में चल रहा है शिकायत की जांच की जा रही है बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
डीके दहिया, थाना प्रभारी (थाना देवलोंद, शहडोल)

रसपुर गांव में विवाद हुआ है, ट्रैक्टर निकलने की वजह से सड़क पर गड्ढे हो गए थे जिसका लोग विरोध कर रहे थे, इसी बात को लेकर आरोपियों ने मारपीट की है.चारो आरोपीयों की गिरफ्तारी कर आगे की विवेचना की जा रही है।
अरुण पांडे, थाना प्रभारी (थाना ब्योहारी, शहडोल)

हमारे बने चेक पोस्ट पर अवैध परिवहन खनन की पकड़ होती है, इस बात से नाराज रेत के अवैध कारोबारियों ने हमला कर दिया है, घायल कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है l 
प्रभात पट्टा, प्रभारी माइनिंग अफसर (शहडोल)
रेत ठेका कंपनी के वाहनों में तोड़फोड़, मारपीट की शिकायत आई है लेकिन मामले में कोई फायरिंग और लूट नहीं हुई है, ठेकेदार बढ़ाचढ़ाकर बता रहे है जांच की जा रही है, वारदात को अंजाम देने वालो में से अभी दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्यवाही जारी है l 
कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक (शहडोल)