समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पहुंची दुष्कर्म पीड़िता के घर
आर्थिक सहायता के रूप में सौंपा पचास हजार रुपये का चेक
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता के रूप में पचास हजार रुपये का चेक सौंपा। सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद फजलुर्रहमान कुरैशी, पूर्व विधायक माविया अली, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा,सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप और महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने देवबंद में दुष्कर्म पीड़िता के आवास पर पहुंचकर आर्थिक सहायता के रूप में पचास हजार रुपये का चेक पीडि़ता के पिता को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ का नारा देती है लेकिन इन्हीं की सरकार में सबसे ज्यादा बेटियों की आबरू लूटी जा रही है। बता दें कि करीब एक माह पूर्व नगर की एक कालोनी निवासी नाबालिग से कालोनी के ही दो युवकों ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया था। सपा नेताओं के किशोरी के पक्ष में आवाज उठाने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।