सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने कहा
आपातकालीन स्थिति के लिए स्काउट गाइड का प्रशिक्षण जरूरी :
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, पायस एजुकेशनल ग्रुप गागलहेडी में विधिवत चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ समारोह हैरतअंगेज प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी देहात सागर जैन, विशिष्ट अतिथि दिनेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं स्काउट एंड गाइड के ध्वज को फैलाकर किया। मनोज सिंधी सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड उत्तर प्रदेश ने सभी अतिथियों का स्कार्फ और वॉगल पहनाकर स्वागत किया। शिविर में 20 पैट्रोल ने प्रतिभाग किया। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की श्रंखला में टोलियों ने प्रतिभाग किया। सभी टोलियों के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतिक विरासत, स्ट्रेचर, पिरामिड, मानव एंबुलेंस आदि का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य अतिथि सागर जैन ने स्काउट गाइड के हैरतअंगेज प्रदर्शन का निरीक्षण करते हुए स्काउट प्रशिक्षकों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्काउट गाइड गतिविधियों ने केवल बच्चों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाती है बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का भी विकास करती है। सर्वप्रथम स्काउट गाइड ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अभिवादन किया। संस्थान के प्रबंधक पंकज गर्ग ने स्काउट-गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट अनुशासन, एकता, कर्तव्य परायणता, देशभक्ति, साहस और सामूहिक रूप से कार्य करना सिखाता है। इस मौके पर नेहा वर्मा, आकांक्षा शर्मा, छवि, श्वेता मेहरा, विभा शर्मा, स्वाति धीमान, ईशानी शर्मा, मानसी, डोली यादव, मीनाक्षी त्यागी, बबली यादव, वर्षा शर्मा, कुलदीप कुमार, मुकुल धीमान, रोहन, समद आदि उपस्थित रहे।