CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS 

सहारनपुर, महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 13 नानकपुरम में सीसी रोड़ और नाली निर्माण कार्य का रिबन काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रत्येक वार्ड में सुनियोजित विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। 
महापौर डॉ. अजय कुमार का वार्ड 13 नानकपुरम  पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नानकपुरम के लोगों की काफी दिनों से चली आ रही सड़क और नाली निर्माण की मांग पर आज महापौर ने सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ रिबन काट कर व नारियल फोड़कर किया। निर्माण कार्य पर करीब 14 लाख रुपये की लागत आयेगी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सीसी रोड व नाली निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा के साथ ही पानी निकासी समस्या का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रेरणा से नगर निगम प्रत्येक वार्ड में सुनियोजित विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए लगातार निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर, हौजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत अरोड़ा, भाजपा नेता सुमित अरोड़ा व प्रमोद कश्यप आदि शामिल रहे।