CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS  

देवबंद । सहारनपुर, देवबंद भाजपा के फायर ब्रांड नेता गजराज सिंह राणा ने कहा सहारनपुर सांसद इमरान मसूद राम के नाम पर वोट लेकर अब जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। जनपद के विकास और आम जनता के हित के उन्हें कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपनी निधि का पैसा जनता के हित में खर्च नहीं किया है उससे साफ हो जाता है कि वह विकास कार्य को लेकर कितने गंभीर हैं। गजराज राणा ने कहा कि इमरान मसूद नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दें और जनता से माफी मांगे। गजराज राणा ने कहा की लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद ने जाति और धर्म के नाम पर चुनाव जीतकर लोकतंत्र की हत्या की थी। भगवान श्री राम के नाम पर वोट मांग कर जनता के साथ बड़ा विश्वास घात किया, सांसद बनने के बाद उनके मुख से ना तो राम निकला और ना ही जनपद के विकास में उन्होंने कोई दिलचस्पी ली। वह सांप्रदायिक लोगों से देश में घूम-घूम कर मिल रहे हैं और अपने आप को बड़ा मुस्लिम नेता बनने की फिराक में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इमरान मसूद के अंदर जरा भी नैतिकता बची है तो वह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देते हुए घर बैठ जाएं। गजराज राणा ने कहा कि केंद्र-प्रदेश की भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता के विकास को लेकर कटिबध है। लेकिन सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जनता के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जल्द ही पूरे मामले में इमरान मसूद के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।