CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर  जिले में बड़ी संख्या में पुरूषों और महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। ये लोग दफ्तरों के चक्कर काट- काटकर थक गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना और जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि जिले में 28 हजार 701 बुजुर्ग पेंशन मिलने की पात्रता रखते हैं। साथ ही 68 हजार विधवाओं को पेंशन मिलती है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे महिला और पुरूष पात्र हैं जिनकों इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दोनों अधिकारियों ने माना कि अच्छी खासी संख्या में लोग इस सुविधा से वंचित हैं। इसका कारण उन लोगों के आधार कार्ड का बैंक खातों से लिंक नहीं होता है। उन्होंने सभी शिकायतकत्र्ताओं से कहा कि पेंशन का लाभ लेने के लिए उन्हें शीघ्र-से-शीघ्र अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जुड़वाने का काम करना चाहिए।