CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल को उत्तर प्रदेश वैश्य अग्रवाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि देवबंद नगर के युवा व्यापारी अमित गोयल दूध वाले मंगलौर चौकी निवासी का पिछले दिनों कुत्ते के काटने से निधन हो गया था, जिसके विषय में जिलाधिकारी मनीष बंसल के समक्ष विस्तृत जानकारी रखी गई साथ ही पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मदद दिलवाने का आग्रह भी किया गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उक्त प्रकरण का पूर्ण संज्ञान करने के उपरांत मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष गगन मित्तल, उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल मौजूद रहे।