पूर्व उपसरपंच बकोड़ा किशोर डहरवाल का दुःखद निधन
स्थानीय मोक्षधाम बकोड़ा में हुआ अंतिम संस्कार...बड़ी पुत्री सैम्पी डहरवाल ने दी मुखअग्नि
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, लालबर्रा जनपद से 04 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बकोड़ा निवासी समाजसेवी, मेडिकल संचालक और पूर्व उपसरपंच किशोर डहरवाल का दुःखद निधन 31 दिसम्बर कों हो गया जिनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम बाकोड़ा में किया गया जानकारी के अनुसार श्री डहरवाल पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज जारी था इसी दौरान 31 दिसम्बर कों उन्होंने अंतिम सांस ली श्री डहरवाल ग्राम पंचायत बाकोड़ा के पूर्व उपसरपंच भी रह चुके है मेडिकल व्यवसायी और समाजसेवी के साथ- साथ श्री डहरवाल सहयोग एक मिशन के सदस्य और माँ कात्यायनी देवी मंदिर बकोड़ा के सदस्य भी थे 64 वर्षीय श्री डहरवाल अपने पीछे पत्नी आशा डहरवाल और दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए उनके निधन का समाचार सुनते ही सभी परिवारजन,ग्रामवासी,रिश्तेदारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई स्व. श्री डहरवाल ने की सदैव सामाजिक,धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। वे परिवार हित सामाजिक हित में युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। स्व. श्री डहरवाल सरल,सहज व मधुर स्वभाव के धनी तथा वे सदैव हंसमुख,मिलनसार, मृदुभाषी प्रवृत्ति के थे जिनका अंतिम संस्कार 01 जनवरी 2025 कों स्थानीय मोक्षधाम बकोड़ा में सभी परिवारजन, नाते- रिश्तेदार, चित- परिचित व समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति और गमगीन माहौल में हिंदू रिती रिवाज की परिपाठी में किया गया अंतिम संस्कार में कैलाश अग्रवाल, सुधीर जैन, दौलत जैन, दिनेश राकडे सहित समाजिक धार्मिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।