RR vs GT : वैभव की शतकीय पारी से जीता राजस्थान
गुजरात को आठ विकेट से हराया
जयपुर, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से धूल चटा दी. राजस्थान की इस सीजन में लगातार 5 हार के बाद पहली जीत है.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए. राजस्थान ने वैभव द्वारा सिर्फ 35 गेंदों पर बनाए गए तूफानी शतक के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया.
राजस्थान के लिए वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया. वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे और भारतीय में पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव साथ ही टी20 इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए, जोकि किसी एक पारी में लगाया गया सबसे ज्यादा छ्कके है. उन्होंने 98 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए ही बनाए.
इस जीत के बाद राजस्थान अभी भी प्लेऑफ की रेस में कायम है. राजस्थान की 10 मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम के अब छह अंक हो गए हैं. गुजरात को 9 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.