CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, तंबाकू-गुटखा खाकर यहां-वहां थूकते हुए लोग गंदगी न फैला सकें इसको लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र में रोको-टोको अभियान चलाया गया। केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अभियान के तहत गुरुवार को तंबाकू लेकर केंद्र में प्रवेश करने से रोकने हेतु लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों से गुटका, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट जप्त किया गया। साथ ही समझाईश दी गई कि अगली बार तंबाकू-गुटखा लेकर नही आएं, अन्यथा जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।