CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

बालाघाट | लालबर्रा, यहां पर आठ डाक्टरों का पद स्वीकृत हैं लेकिन यहां पर 8 में से दो ही डाक्टर काम कर रहे हैं बीएमओ खुद काम करते हैं यह दोनों मिलकर पुरे मरीजों को देखते है तो यह बड़े अफसोस कि बात है एक तरफ हमारी सरकार कहती हैं हम ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं और हमारा लक्ष्य है कि जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे और कोई भी व्यक्ति कि इलाज के अभाव में उसकी मृत्यु ना हो एक तरफ मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह कहती हैं डॉ मोहन यादव जी कि सरकार यह कहती हैं दूसरे तरफ हम देख रहे हैं की इतने बड़े अस्पताल आठ डॉक्टरों के स्वीकृत पद होने के बाद मात्र दो डाक्टर सेवाएं दे रहे हैं उक्त बातें रोगी कल्याण समिति कि आयोजित बैठक में विधायक अनुभा मुंजारे ने कही।
विदित हो कि 23 जुलाई दिन मंगलवार को लालबर्रा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समीति बैठक बैठक आहूत हुई जिसमें मुख्य अतिथि में श्रीमती अनुभा मुंजारे विधायक बालाघाट, डॉ नैनो इंडोलिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी,शैलेष केकती पुर्व जनपद सदस्य,मनोहर अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित अन्य सभी वरिष्ठ जनों कि उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई।

जिसमें विधायक अनुभा मुंजारे ने विस्तार से स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी जानकारी बीएओ डॉ नैनो इंडोलिया से ली तथा बीएमओ सर के द्वारा विधीवत रुप से सारी जानकारियों से क्रमबद्ध रूप से अवगत कराया गया तथा अस्पताल परिसर में लगे अतिक्रमण हटाने पर चर्चा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पर चर्चा कि जिसमें आशा कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी व महिला बाल विकास द्वारा घर घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से अवगत कराये जाने कि बात कही गई वहीं उपस्थितों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बिलीचिंग पाउडर का वितरण नहीं किया गया है,जिस पर विधायक महोदया द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल ही बिलीचिंग पाउडर वितरण करने के निर्देश दिए गए तथा जो बैठक में अनुपस्थित रहे उन पर कार्यवाही कि बात भी कही, वहीं दो वर्ष पूर्व जो अस्पताल के स्टोर रूम में जो अचानक आग लगी थी उसके बारे में भी जानकारी ली गई जिस पर अवगत कराया गया कि जिले स्तर से जांच समिति का गठन किया गया था।

सभी वार्डों का निरीक्षण कर जाना मरीजों का हालचाल

ज्ञात हो कि रोगी कल्याण समिति कि बैठक समाप्त होने पश्चात विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा अस्पताल के सभी कमरों में जाकर देखी जिसमें दवाई वितरण कक्ष,खुन जांच कक्ष, उसके बाद जिस रुम में आग लगी थी वहां पर भी जाकर देखा गया फिर मरीजों से जाकर उन्हें उपचार सही मिल रहा है कि नहीं,दवाई समय पर मिल रही है कि नहीं, भर्ती मरीजों को कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली गई तथा उचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया।
प्रेस से चर्चा करते हुए श्रीमती मुंजारे ने कहा कि इस अस्पताल में 77 ग्राम पंचायतों के नागरिक जन स्वास्थ्य लाभ लेने यहां आते हैं इलाज के लिए आते हैं लेकिन मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाएं उनको नहीं मिल पा रही है जगह की कमी है अस्पताल में जो व्यवस्था होना चाहिए उपकरण होना चाहिए उनकी यहां पर कमी नजर आती है,और इतना बड़ा एरिया कवर करता है हमारा अस्पताल लेकिन एंबुलेंस नहीं है जैसा कि हमने जानकारी ली बड़े अफसोस की बात है कि विगत दो साल पहले जो राज्यसभा सदस्य हैं माननीय विवेक तनख्वा जी इन्होंने अपनी सांसद निधि से पांच लाख एंबुलेंस के लिए प्रदान किये थे यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रयास से ये बात सफल हो पाई थी राशि मिल पाई थी लेकिन अफसोस की बात है कि उसका समय पर उपयोग नहीं हो पाने के कारण एम्बुलेंस क्रय नहीं होने के कारण यह राशि जानकारी अनुसार वापस चले गई यह बड़े अफसोस की बात है।

एक तरफ विकास कार्यों के लिए हमारे जनप्रतिनिधि सहयोग देना चाहते हैं और हम उनको उपयोग नहीं कर पा रहे हैं कहीं ना कहीं इसमें बहुत बड़ा दोष नजर आता है और यहां पर जगह की कमी है अभी नया अस्पताल बनना है नया भवन बनना है यह अस्पताल हमारे तीस बिस्तरों का नया भवन बनने की प्रक्रिया जो है शुरू होने वाली है निकट भविष्य में लेकिन जमीन की बात आ रही है हमने पटवारी को भी यहां पर बुलवाया हुआ है यह पूरी जमीन को सीमांकन करके दे कितना बड़ा एरिया है और भविष्य में जब अस्पताल बने नई बिल्डिंग बने तो यह भी ध्यान रखना है कि 30 बिस्तरों का अस्पताल 50 बिस्तरों में उन्नयन हो सकता है निकट भविष्य 100बिस्तरों का भी हो सकता है ऐसी स्थिति में नया भवन बने पार्किंग व्यवस्था हो सारी सुविधाएं यहां मिले इस तरफ भी चर्चा हुई है सहित अन्य और भी बातें श्रीमती मुंजारे द्वारा कही गई। वहीं उक्त आयोजित बैठक में समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पटवारी, महिला बाल अधिकारी लोग उपस्थित रहे हैं।