कटनी में डकैती की साजिश नाकाम
झिंझरी पुलिस चौकी द्वारा पाँच आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी माधवनगर थाना अंतर्गत झिंझरी पुलिस चौकी की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुये पाँच आरोपियों को अवैध हथियार 1 रिवाल्वर एक देशी कट्टा और चाकू के अलावा चाबी का गुच्छा सहित काई समान के साथ अरेस्ट किया है। ये सभी आरोपी एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाना चाह रहे थे।
कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि एक लूटे गए मोबाइल के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त होने पर मोबाइल की लोकेशन झिंझरी तिराहा के पास शमशान घाट के निकट पाई गई, जिससे त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना माधवनगर, झिंझरी पुलिस एवं सायबर सेल का एक संगठित अभियान शुरू कर।आरोपी की तलाश हेतु सायबर सेल से प्राप्त सूचना पर पुलिस चौकी झिंडारी के द्वारा हमराह स्टाफ सहित संदेहियों की लोकेशन की ओर चेक करने के लिये गये, मौके पर पहुँचने पर शमशान घाट झिंझरी में बने कमरे के अंदर से लोगों के बातचीत करने की आवाज आने पर कमरे के दाहिनी ओर बनी खिड़की के पास जाकर उनकी बातचीत को सुनने पर कमरे के अंदर बैठे लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि आज रात को बड़ेरिया के पेट्रोल पम्प में लूट करना है और यदि कोई आयेगा तो उसे निपटा देगें। संदिग्ध गतिविधियाँ देखने और सुनने के बाद चौकी प्रभारी झिंझरी द्वारा माधवनगर थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह तथा अन्य अधिकारियों को सूचित कर बुलाया गया। थाना प्रभारी माधवनगर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर तीन टीमें गठित कीं टीमों ने सतर्कता बरतते हुए शमशान घाट झिंझरी के अंदर बने एक कमरे में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस पार्टी के कमरे में घुसते ही वहाँ मौजूद पाँचों लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस द्वारा सतर्कतापूर्वक त्वरित कार्यवाही कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, रिवाल्वर, चाकू, देशी कट्टा एवं अन्य सामान जप्त किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड