CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बता सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में रविवार की रात 9:17 बजे हथियार से लैस नौ बाइक सवार बदमाशों ने फ्लिपकार्ड कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर दी। साथ ही कंपनी के हब (गोदाम) पर डाका डाल 4.93 लाख रुपये लूट लिए।
डाका के दौरान सेफ्टी अलार्म बजने से बदमाशों ने मनियारी इलाके के प्रकाश मिश्रा को गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में बदमाश की एक बाइक छूट गई है। सूचना मिलने पर एसएसपी सुशील कुमार, नगर डीएसपी टू विनीता सिन्हा के साथ सदर समेत कई थानो की पुलिस मौके पर पहुंची।