यातायात नियमों का पालन नहीं करने से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे
पिछले तीन माह में यूपी के सहारनपुर में 63 हादसों में 54 की हुई मौत
सहारनपुर, सहारनपुर जिले में यातायात नियमों का पालन करना लोगों की आदत में शामिल नहीं हुआ हैं। इस कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। यातायात विभाग के मुताबिक पिछले तीन माह के दौरान जनपद में 63 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 54 लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने आज बताया कि उनका विभाग नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ी संख्या में चालान कर रहा है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 58940 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। 9 हजार से भी ज्यादा लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए हैं।
सिद्धार्थ वर्मा का कहना था कि यदि लोग सड़क नियमों का ठीक से पालन करें तो हादसों में कमी आ सकती है। मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में हुए सड़क हादसों में किसी घर का इकलौता चिराग बुझ गया तो कहीं घर की महिला विधवा हो गई तो कहीं कुछ बालक-बालिकाएं अनाथ हो गए। वर्मा ने बताया कि जिले में सबसे ज्यादा सड़क हादसे 11 सरसावा थाना क्षेत्र में हुए। जिनमें सात लोगों की मौत हुई और पांच घायल हुए।।देवबंद कोतवाली क्षेत्र में 10 हादसों में छह की मौत और 12 घायल हो गए। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में 10 हादसों में चार की मौत और 13 घायल हुए। जिले में 16 थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 54 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड