CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विनोद कुमार की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अन्य हादसे में बेहट थाना क्षेत्र के गांव बादलपुर के पास खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों 25 वर्षीय अवनीश और 22 वर्षीय पवन कश्यप की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बीती रात बाइक से भगवानपुर फैक्टरी से अपने गांव लौट रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।