कटनी जिले के कुठला थाना के पास हुआ सड़क हादसा
डंपर की भारी टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी अंतर्गत करहैया मोड के पास तेज गति से भाग रहे एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था की घटना स्थल पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद 100 डायल ने मौके पर पहुंच कर हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों के शवों को अस्पताल भिजवाया जहां पर अग्रिम कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है।
कुठला थाना के टी आई अभिषेक चौबे ने बताया ग्राम हथकुरी निवासी 30 वर्षीय अजय यादव पिता जगदीश यादव अपने एक अन्य साथी मगरधा ग्राम निवासी लगभग 35 वर्षीय मिलाप सिंह पिता त्रिलोक सिंह के साथ अपनी मोटरसाइकिल से कटनी बाजार करने आ रहा था। और बिलहरी के आगे करहैया मोड़ पर कटनी की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 20 जेड एच 1523 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी की भीषण थी की बाइक सवार दोनों युवकों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 100 डायल को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची 100 डायल ने किसी तरह सड़क पर मृत पड़े युवकों को शव परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा डंपर को पकड़ लिया गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।