Madhya Pradesh
शाजापुर में हुआ सड़क हादसा
स्कूटी और बाइक की टक्कर में तीन घायल
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो युवती के साथ एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गांधी हॉल के समीप स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार दीपिका, ज्योति और बाइक सवार रवि देवतवाल घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।