Uttar Pradesh
सहारनपुर के नागल में सड़क हादसा
अज्ञात वाहन की चपेट आकर मजदूर की हुई मौत
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
नागल। सहारनपुर, स्टेट हाईवे पर कोटा के निकट मजदूरी से घर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोटा निवासी करीब 50 वर्षीय जनेश्वर किसी किसान के खेत से मजदूरी कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा तभी स्टेट हाईवे पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव भारी शोक है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।