मुजफ्फरपुर में हुआ सड़क हादसा, ड्राइवर की लगी आंख
बारात से लौट रही बोलेरो हुई हादसे का शिकार, 5 की मौत, 6 गंभीर
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बारात से लौट रही वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं छह लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा. वहीं, गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया.घटना जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र के समीप की है. गाड़ी में करीब 11 लोग सवार थे. सभी मृतक रुन्नीसैदपुर के रहने वाले बताए जाते हैं. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची है. जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक की गाड़ी ड्राइव करने के दौरान आंख लग गई और गाड़ी सामने खड़ी ट्रक से जा टकरायी. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई.घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दिनेश धांगर के बेटे की शादी थी. उसमें शामिल होने के लिए करीब 100 लोग गए थे. गाड़ी की संख्या 7 थी. सभी लोग मंगलवार को बारात निकले थे.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड