CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में सहारनपुर-दिल्ली हाइवे पर आज सुबह बाइक सवार व्यापारी 35 वर्षीय सुमित पुत्र भूषण लाल गुप्ता की मौत उस वक्त हो गई जब उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकराने के बाद थ्रेसर मशीन में फंस गई। थ्रेसर से व्यापारी की गर्दन कट गई और बाइक में आग लग गई।
थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक व्यापारी सुमित रामपुर मनिहारान के बाजार कलां में लकड़ी की दुकान करता था। वह सुबह बाइक से मल्लीहपुर जा रहा था। गांव जनधेड़ा के पास गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी टक्कर हो गई और उसकी गर्दन थ्रेसर मशीन में फंस गई। दमकलकर्मियों ने बाइक में लगी आग बुझाई। पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगाने में जुटी है।