सहारनपुर के देवबंद में हुआ सड़क हादसा
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (नागल)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागल थानाक्षेत्र के बसेड़ा गांव निवासी अवनीश (31) पुत्र अनिल कुमार बाइक पर देवबंद-बरला मार्ग से आ रहा था। जब वह सांपला बक्काल गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से उसके परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड