Riteish Deshmukh-Genelia D'Souza के लाडले ने ‘राजा शिवाजी’ से मचाया धमाल
10 साल का बेटा बना एक्टर
'राजा शिवाजी' में रितेश-जेनेलिया का बेटा
Riteish Deshmukh Son Debut: रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर लोगों की बेसब्री और बढ़ा दी है. रितेश-जेनेलिया का 10 साल का बेटा राहिल भी इस फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहा है जिन्होंने अपनी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
रितेश के बेटे का डेब्यू
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के छोटे बेटे राहिल इस फिल्म में छोटे 'राजा शिवाजी' की भूमिका निभा रहे हैं. इतनी कम उम्र में डेब्यू करना और इतने कॉन्फिडेंस से अपने किरदार को निभाना कोई आसान काम नहीं है.
'राजा शिवाजी'
फिल्म Raja Shivaji एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसमें मराठा वीर Chhatrapati Shivaji Maharaj की कहानी को नए अंदाज में पेश किया गया है. बड़े सितारों से भरी इस फिल्म में रितेश के बेटे राहिल का किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन उनकी प्रेजेंस इतनी दमदार है कि लोग इग्नोर किए बिना नहीं रह सकते.
रितेश देशमुख का पर्सनल कनेक्शन
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं किया बल्कि वो इसके प्रोड्यूसर भी हैं. रितेश ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया ये फिल्म उनके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इसके साथ उनकी भावनाएं भी जुड़ी हैं. उन्होंने हमेशा ऐसा महसूस किया है कि 'छत्रपति शिवाजी' का आशीर्वाद उनके साथ है.
जेनेलिया की तारीफ
Genelia D'Souza की बात करें तो उन्होंने भी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में शानदार काम किया है, साथ ही अपने बच्चों की परवरिश और अच्छे संस्कार देने को लेकर वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इस फिल्म में वो शिवाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभा रही हैं.
कब रिलीज होगी 'राजा शिवाजी'?
फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन, अमोल गुप्ते जैसे बेहतरीन कलाकार हैं.
अक्षय कुमार का बेटा और रितेश देशमुख का बेटा
बता दें, कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने बताया था कि उनके बेटे आरव को फिल्मों में बिल्कुल भी रुचि नहीं है. वो फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इसी बीच रितेश देशमुख के 10 साल के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू देखना का दिलचस्प रहेगा.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड