CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर में महिला को गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को बीती रात फतेहपुर और बिहारीगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में फतेहपुर और बिहारीगढ़ पुलिस ने बीती रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांव मीरपुर के पास मुठभेड़ के बाद 25000 के इनामी बदमाश नकुड़ के बीरखेड़ी गांव निवासी कादिर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि गिरफ्तार बदमाश कादिर नकुड़ के गांव टिडोली में महिला को गोली मारने के मामले में वांछित चल रहा था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फतेहपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बीती रात अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच शाकुंभरी कालेज के पास वांछित अपराधी की धरपकड़ हेतु चैकिंग कर रहे थे। तभी मोटर साइकिल पर आते एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बिहारीगढ की तरफ भागने लगा।थानाध्यक्ष फतेहपुर द्वारा तत्काल बिहारीगढ पुलिस को सूचना देते हुए बदमाश का पीछा किया  तो मीरपुर के पास बदमाश स्वयं को दोनो ओर से पुलिस से घिरा देख आम के बाग में छिप गया।
पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे बदमाश को बायें पैर में गोली लगने के बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल बदमाश कादिर पुत्र मदन उर्फ इरशाद निवासी बीरखेडी थाना नकुड को उपचार हेतु चिकित्सालय भर्ती कराया गया। कादिर के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की है।