रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया हत्या का खुलासा
नाष्टिगवा गांव में प्रेमी के प्यार और उसे पाने की चाहत में मां ने माशूम किशोर को उतारा था मौत के घाट
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
रीवा, मामला रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत पनवार थाना के नाष्टिगवा गांव का है जहा पर 15 जुलाई को 2024 को प्रेमी के प्यार में पागल और उसे पाने की चाहत में एक मां ने संबंधों का विरोध करने वाले अपने 13 वर्षीय मासूम बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया था जानकारी लगते ही पनवार थाना प्रभारी, रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल एवं डभौरा एसडीपीओ रूपेंद्र धुर्वे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई थी और कुछ घण्टो में आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई। जहा पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। जिसका आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने खुलासा किया।
आपको बता दें 15 जुलाई को शाम 6 बजे पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाष्टिगवा निवासी आदित्य गुप्ता पिता रामबाबू गुप्ता उम्र 13 वर्ष का घर के कुछ ही दूरी में निर्माणाधीन मकान के अंदर मृत हालत पाया गया था प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था कि बच्चे की हत्या गला घोटकर की गई थी।