सतना, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिये 
 मैहर: सीएम हैल्प लाईन को प्राथमिकता दें सभी विभाग प्रमुख मैहर से संबंधित शिकायतों के स्थानांतरण के बाद 14 हजार से अधिक सतना जिले में लंबित शिकायत होना चिंता जनक सम्मिलित जिले में हुआ करती थी 12 हजार के लगभग लंबित शिकायतें।

टी एल बैठक में कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

प्रातः 10.30 बजे से सोमवार को शुरू होने वाली समय सीमा प्रकरणों की बैठक में विलंब से आने वाले सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों का एक दिवस का कटेगा वेतन। ट्रेज़री अफसर को दिये निर्देश
बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहे अधिकारियो को भी जारी किए कारण बताओ नोटिस।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाडे, अपर कलेक्टर श्री ऋषि पवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।