CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनी में निवासरत लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को निजी जमीन से शौचालय का गंदा पानी कि निकासी को लेकर विरोध करना बहुत भारी पड़ गया है सरपंच बासुंतराव ढबाले व उसके करीब एक दर्जन साथियों के द्वारा आवेदक व उसके परिवारवालों को विरोध करने पर गांव समाज से बंद कर उनका हुक्का पानी सब बंद करवा दिया गया है। जिस वजह से लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को गांव में किसी भी तरह से सहयोग नहीं किया जा रहा है ना ही उसको किसी भी कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है।
जिसकी शिकायत आवेदक लक्ष्मण तुमसरे ने पुनः कलेक्टर जनसुनवाई में 2/7/2024 को कलेक्टर से कि और न्याय कि गुहार लगाते हुए सरपंच व उसके साथियों पर कार्यवाही कि मांग कि थी। तथा बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा जी ने आवेदन कि जांच कराने कि बात कही थी, तथा समाज से बंद करने पर शिकायत कि जांच एसडीएम से करवाकर एफआईआर दर्ज करवाने कि बात भी कही थी।
   वहीं आवेदक कि शिकायत पर राजस्व अमला 31जुलाई 2024 दिन गुरुवार को दोपहर में लक्ष्मण के घर में पहुंचे जिसमें अरविंद वरकड़े पटवारी, सुर्या शुक्ला पटवारी, बसंत धाकड़े कोटवार तथा बासुत राव बढ़ाले सरपंच, बसंत चौरे पंचायत सचिव, बसंत शर्मा स्थाई पटेल सहित अन्य दो दर्जन ग्रामीण उपस्थित रहे इन लोगों कि उपस्थिति में जांच समिति ने सबसे पहले शिकायत पत्र को पढ़कर सुनाए फिर स्थल पंचनामा बनाये तत्पश्चात आवेदक व अनावेदक लोगों के लिखीत बयान लिए गए है। तथा अधिकारियों को अवगत कराये जाने कि बात कही गई है।वहीं पटवारी से जांच को लेकर हमने उनका पक्ष रखने को कहा तो उन्होंने मना कर दिये है।
शौच का गंदा पानी व समाज से बहिष्कृत को लेकर कर रहा शिकायत
ज्ञात हो कि आवेदक लक्ष्मण तुमसरे व उसके भाई ने सरपंच व अन्य लोगों कि शिकायत 24/5/2024 को कलेक्टर महोदय बालाघाट,व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट से कि थी तथा 11/6/2024 को श्रीमान कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई में कि थी व सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसका शिकायत नंबर 27243317 है वहीं न्याय कि गुहार लगाते हुए 2/7/2024 दिन मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत कि गई थी जिसमें उल्लेख था कि आवेदक स्वयं कि निजी जमीन पर वर्षों से निवासरत है तथा उक्त जमीन से शौचालय का गंदा पानी कि निकासी को लेकर विरोध करते हुए आ रहा था।
पुर्व में भी हो चुकी शिकायत कि जांच....?
ज्ञात हो कि आवेदक कि शिकायत पर अधिकारियों के द्वारा पहले भी जांच कि जा चुकी है लेकिन शिकायतकर्ता जांच अधिकारियों कि जांच से संतुष्ट नहीं हैं इस वजह से वह लगातार शिकायत कर रहा है तथा 13 जून को शिकायत पर राजस्व अमला व पुलिस प्रशासन मौका स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही भी किये थे तथा शौचालय का गंदा पानी निकासी को लेकर मना करें थे लेकिन सरपंच ने उसी दिन ही पंचायत में गांव वालों कि अलग से बैठक लेकर लक्ष्मण तुमसरे व उसके परिवारवालों को गांव समाज से बंद करवा दिया तथा 22 जून को पुनः गांव वाले एकत्रित हुए जहां पर लालबर्रा तहसीलदार सजंय बारासकर, हल्का पटवारी, पीसीओ व पुलिस प्रशासन व गांव वाले मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में ही सरपंच ने दबाव पुर्वक जबरदस्ती नाली बनवा दिया जिससे शौचालय का गंदा पानी मेरे घर के अंदर से जा रहा है। जिससे परिवार वाले परेशान हैं तथा जानवरों को भी खतरा है सहित अन्य और भी बातें उस आवेदन पत्र पर उल्लेख है।
इनका कहना है।
मेरी शिकायत पर आज पटवारी लोग उपस्थित हुए हैं तथा सरपंच व अन्य लोगों ने बैठक लेकर मुझे व मेरे परिवार वालों को गांव समाज से बंद कर दिये थे और आज तक हमसे कोई भी बात नहीं कर रहा है ना ही हमें दुकान से कोई सामान दे रहा है और आज जब पटवारी साहब जांच करने पहुंचे हैं तो सरपंच सरसार छूट बोल रहा है कि इसे समाज से बंद नहीं किए हैं कहकर और अभी चरवाहा ने पटवारी जी के सामने बताया कि गांव वालों के मना करने पर इनकी भैंसी नहीं चराता कहकर इन लोगों पर कार्यवाही कि जाये।
लक्ष्मण तुमसरे शिकायकर्ता 
ग्राग पंचायत बम्हनी
लक्ष्मण तुमसरे के द्वारा जो आरोप लगाये गये थे इस प्रकार से गांव में कोई विवाद नहीं है सारे प्रकार से लेन देन चल रहे हैं आवेदक अपना काम बनाने के लिए जो गांव कि भाषा में कहते हैं ना कि,अपना काम हो जाये किसी का काम बने या मत बने वह अपने काम को सम्पन्न करने के चक्कर में गांव में कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था जिसकी वजह से नाली को बंधक कर दिए थे उस वजह से मकान डूब गए थे उन्होंने आज तक कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाये है हमारे ग्राम में प्राचीन समय से हमारे यहां लगभग 20 से 30 साल से बोल चाल कि भाषा में मिटींग होती हैं कि इस काम को मत करो बाकि किसी को लिखीत में प्रताड़ित करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।
गज्जू दौने
वार्ड पंच बम्हनी
लक्ष्मण तुमसरे के सारे आरोप निराधार व गलत है इसको गांव समाज से बंद नहीं किया गया है तथा वर्षों से इसी जगह से पानी जा रहा है गांव वालों कि बात नहीं मान रहा है,और अभी उसने नाली बंद कर दिया है।
बासुत राव ढबाले सरपंच
ग्राम पंचायत बम्हनी