CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राजस्व विभाग के राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए शाजापुर जिले में राजस्व महाअभियान 3 का आयोजन 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक किया जाएगा। राजस्व महा अभियान अंतर्गत राजस्व न्यायालयों आरसीएमएस में लम्बित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन का निराकरण एवं नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का सैचुरेशन, आधार लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन फार्मर, रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन संबंधी गतिविधियां संपादित की जाएगी।