Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में  मतदाता जागरूकता के मद्देनज़र ज़िले के लिए शुभंकर मगन मांदलिया का विमोचन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला मुख्यालय पर पर चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक साफ सफाई के निर्देश दिए।  उन्होंने यहां बनाए जा रहे गार्ड रूम का भी अवलोकन किया।