CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | नागल, क्षेत्रीय विधायक रोजमर्रा की चोरियों से अजीज आए दुकानदारों का दुख बांटने के लिए नागल आए थे लेकिन बस स्टैंड पर व्यापारियों ने उन्हें 35 लाख रुपए की चोरी घटना के मामले में आडे हाथ लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। बताते चलें कि कस्बा नागल में दुकानदारों के बाहर रखें नमक लाल व पीली मिट्टी कट्टे बाइक पर सवार दो युवक प्रतिदिन चोरी कर रहे थे जिसको लेकर व्यापारियों में खासा रोज व्याप्त है। इन व्यापारियों का दुख बांटने हेतु क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम नागल आए तथा व्यापारियों से मिलकर रोज हो रही चोरियों की बाबत जानकारी ली। ‌ इसी दौरान वे बस स्टैंड स्थित ज्वैलर्स अरुण तायल की दुकान पर भी पहुंचे जहां व्यापारियों ने अरुण तायल के यहां हुई 35 लाख रुपए के जेवरात चोरी के मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई। अरुण तायल ने कहा कि यहां पर सभी लोग भाजपा के समर्थक हैं लेकिन जिस तरह से पुलिस ने उनके यहां हुई चोरी के मामले को दबाया वह बेहद शर्मनाक है। शुरू-शुरू में पुलिस ने उस रात यहां से गुजरने वाले सभी लोगों के मोबाइल चेक किए थे उसके बाद इस मामले में कुछ संदेहप्रदों द्वारा यहां से भाग जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस ने क्या किया उसकी जानकारी को देने को तैयार नहीं है।  विधायक ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मिलने का वादा करके व्यापारियों को शांत किया और चलते बने। इस अवसर पर मुख्य रूप से कपिल डावर, मनमोहन सिंह मोनी, राजीव त्यागी, मुकेश महेश्वरी, संजय विश्वकर्मा, श्रवण तायल, अभिनंदन, प्रधान पति बिरम,  राकेश पहलवान आदि शामिल रहे।