27 सितम्बर को सागर में होगी रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव
यह समिट उद्यमियों के लिये एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगी-कलेक्टर
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के उद्यमियों से कहा है बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि आगामी 27 सितंबर को सागर में मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथ्य में रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव होने जा रही है, इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के अनेक बड़े उद्योगपति भाग लेने जा रहे हैं। यह कॉन्क्लेव चूकि बुंदेलखंड क्षेत्र में हो रही है, तो यहाँ दमोह जिले में भी निवेश की नई संभावनाएं इससे बनने वाली हैं। औद्योगिक विकास और रोजगार की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम इसको माना जा सकता है।
कलेक्टर ने बताया इस कॉन्क्लेव में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। सभी उद्योगपतियों, उद्यमियों, स्टार्ट अप के संचालकों, युवा उद्यमियों, एफ़.पी.ओ. के संचालकों से और ऐसे स्वसहायता समूह जो की एक बड़े पैमाने पर उद्यमिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा अधिक से अधिक संख्या में इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं और इस समिट में भाग लें। यह समिट ना केवल दमोह जिले में औद्योगिक विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी बल्कि सभी उद्यमियों के लिए भी एक बड़ा अच्छा प्लेटफार्म साबित होगी, उनको कई सारे नए एवेन्युस वहाँ पर पता चलेंगे और अलग-अलग तरह के उद्योगपतियों और अन्य सभी से मुलाकात होगी। वहां पर वायर सेलर मीट का आयोजन है, वहां पर कई सारी एग्ज़िबिशन लगेंगी, कई सारे सेशन्स होंगे, वन-टु-वन मीटिंग्स होंगी, तो यह हम सभी के लिये बहुत अच्छा प्लेटफार्म और बहुत अच्छा अवसर है, कि जिले में निवेश को अधिक से अधिक बढ़ा सके।
उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा सभी उद्यमी इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं, इसके लिए पोर्टल invest.mp.gov.in पर जाए, बहुत ही आसान सा रजिस्ट्रेशन है, अवश्य अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और दमोह जिले का अधिक से अधिक इसमें प्रतिनि।